सोमवार, 30 जनवरी 2023

बेसन के गट्टे की सब्जी

 


बेसन के गट्टे की सब्जी

बेसन के गट्टे की सब्जी लोग बहुत स्वाद से खाते है | यह एक स्वास्थवर्धक सब्जी है |

बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने की सामग्री -

दो कप बेसन,दही,तेल,टमाटर,अदरक,हरी मिर्च,नमक,हल्दी,लाल मिर्च,धनिया,हरा धनिया,

गरम मसाला,तेज पत्ता,अमचुर,जीरा,हींग,अजवायन,सौंफ,प्याज,लहसन |

बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने की विधि -

बेसन को छान कर उसमे नमक लाल मिर्च,हल्दी,अजवायन व सोंफ को मसल कर डाले हींग डाले दो चच्म्म्च दही,तेल डाल कर गुंदे जब मुलायम हो जाये तो पांच मिनट रख कर लबे गोल रोल बना कर गरम पानी में उबाल ले ,जब उपर आ जाये तो बाहर निकल ले व छोटे गट्टे काट ले |काढई में तेल गरम करे गट्टे हलके सेक ले आप चाहे तो ना भी सेके | काढई में तेल डाल कर गरम करे उसमे तेज पत्ता पिशा अदरक लहसन प्याज का पेस्ट डाले जीरा हींग डाल कर भुने लाल होने पर टमाटर पीस कर डाले ,नमक ,लाल मिर्च ,हल्दी धनिया  पाउडर डाल कर भुने दो चमच्च दही डाले मसाले को भुने आब गट्टे डाल कर  मिलाने के बाद आवश्यकता अनुसार  पानी डाले ,अच्छी तरह पकाए ,उपर से  गरम मसला अमचुर डाल कर हरा धनिया बुर्के तयार है राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी | आप इसे चावल व रोटी के साथ परोसे | स्वाद ले लाजबाब राजस्थानी  बेसन के गट्टे की सब्जी | 

नोट - प्याज व लहसन आपकी मर्जी पर है | पानी तेल व मसाले अपने स्वाद अनुसार डाले तेल की जगह देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते है |                                                 - मिथलेश शर्मा



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा

   हरियाणा के हिसार ( वीर बरबरान ) मे एक पीपल का पेड़ है जिसको वीर बर्बरीक ने श्री कृष्ण भगवान के कहने पर अपने वाणों से छेदन किया था !  आज भ...